महाभारत रामायण कहानी | Mahabharat Ramayan in Hindi

महाभारत रामायण कहानी | Mahabharat Ramayan in Hindi जब-जब पृथ्वी पर अन्याय का घड़ा  भरने लगता हैं तब तब ईश्वर धर्म की स्थापना के लिये जन्म लेते हैं . और इसी से रचता हैं एक नया पुराण, जो युगों-युगों तक मनुष्य को मार्गदर्शन देता हैं .यह पुराण ही संस्कृति एवम रीति रिवाज का आधार बनते हैं .

मान्यताओं के आधार पर हिन्दू संकृति में दो पुराणों का विशेष महत्व हैं :

  • महाभारत
  • रामायण

महाभारत  कथा (Mahabharat Story in Hindi)

महाभारत एक ऐसा पुराण हैं जिसमे भारत के इतिहास के बारे में विस्तार से लिखा गया हैं जो यह सिद्ध करता हैं कि भारत एक देश नहीं अपितु एक राष्ट्र हैं . एक राष्ट्र जो जन्म नहीं लेता न बनाया जाता हैं वो तो युगों- युगों से यथावत हैं जिसमे संस्कृति बनती हैं, धर्म बनता हैं जिसे हम सनातन धर्म के नाम से सुनते हैं .महाभारत कथा में भारत की सीमाओं का वर्णन हैं जो उसकी भव्यता और विशालता को प्रमाणित करता हैं . सोने की चिड़ियाँ कहलाने वाला हमारा भारत अपने अंदर कई युगों को समाये हुये हैं . और उसी भव्य इतिहास का वर्णन हैं इस महाकाव्य में.

इसी प्रकार भारतीय संस्कृति में महाभारत पुराण का भी महत्व बहुत अधिक हैं जिसकी रचना महर्षि वेदव्यास ने की हैं उन्होंने इसे अपनी वाणी से प्रकट किया था जिसे स्वयं भगवान गणेश ने लिखा . यह महा पुराण ही हमें कलयुग की पहचान करवाता हैं सत्य, असत्य एवम मर्यादा का पाठ सिखाता हैं .

महाभारत संस्कृत में लिखा एक महा ग्रन्थ हैं जिसमे कलयुग के प्रारंभ का विस्तार से वर्णन किया गया हैं. यह ग्रन्थ वास्तव में एक पारिवारिक युद्ध हैं जिसमे भाई-भाई से राज गद्दी और अहम् के लिये लड़ रहा हैं जिसमे वो अपनों पर प्राणघात कर रहा हैं एक स्वहित के लिये अधर्म कर रहा हैं और दूसरा पक्ष धर्म की स्थापना के लिये अधर्म कर रहा हैं . यहाँ व्यक्ति का अवलोकन धर्म या अधर्म के आधार पर नही किया जा सकता क्यूंकि यहाँ हर कोई अधर्मी हैं . यह आज के भारत देश को चरितार्थ करता हैं जहाँ हमारा नेता कम भ्रष्टाचारी हो तो हम उसे सही उम्मीदवार समझते हैं वैसे ही महाभारत युद्ध में कम और अधिक अधर्मी के आधार पर ही उपयुक्त का चयन किया जा सकता था .

इस महा युद्ध के सूत्रधार स्वयम भगवान श्री कृष्ण थे . कलयुग में मनुष्य कैसा होगा ? उसे किस तरह से अपने हक़ के लिए लड़ना होगा ? सच के लिये झूठ भी बोलना होगा . यह सभी बाते इस महा ग्रन्थ का हिस्सा हैं .

महाभारत का यह एक बड़ा ग्रन्थ कई तरह की कथाओं से बना हुआ हैं . यह कथायें हमें आज के जीवन में कठिन से कठिन समस्याओं से बाहर निकलने की प्रेरणा देती हैं .यह कथायें हमें हिन्दू संस्कृति का इतिहास बताती हैं . महाभारत पुराण में हिन्दू मान्यता का आधार छिपा हुआ हैं जो आज के समय में छोटी-छोटी कथाओं के जरिये ही दिखाया जाता हैं . हमने भी कई कथाओं का समावेश किया हैं जिसके जरिये हम आपको महाभारत काल और कलयूग के मध्य के संबंध को बताने जा रहे हैं .

महाभारत से जुडी कुछ रोचक सत्य और कहानियां

S.NoMahabharat kahani
1वेद व्यास महाभारत के रचियता का रोचक सत्य
 2भीष्म पितामह के जीवन का इतिहास 
3कैसे पैदा हुए एक सो दो कौरव ? 
4शकुनी कौ€रवों का हितेषी नहीं बल्कि उनका विरोधी था
5जाने कौरवो एवम पांडवो के नाम
6युधिष्ठिर एवम भीष्म का अंतिम संवाद
7क्यूँ दिया युधिष्ठिर ने माता कुंती को श्राप
8कैसे टुटा पांडवों का अहंकार
9भीष्म पितामह का जीवन था किसके कर्मो का फल
10कीचक वध
11महाभारत पत्रों का पूर्व जन्म रहस्य 
12एकलव्य की कहानी 
13 महाभारत के कर्ण से जुड़ी रोचक बातें
14 शिशुपाल का वध की कहानी
15 महाभारत कंस वध कहानी
16महाभारत युद्ध के रहस्य
17भीम और हिडिम्बा के विवाह की कथा और घटोत्कच का बलिदान
18भीम और हनुमान की कहानी
19महाभारत में द्रोपदी का स्वयंवर
20अर्जुन वनवास एवं सुभद्रा विवाह
21 

महाभारत की कहानी को टीवी पर भी कई बार दिखाया है और हमने उनसे से जो अभी दिखाई गयी महाभारत के हर एपिसोड के बारे मैं लिखा है.

3 thoughts on “महाभारत रामायण कहानी | Mahabharat Ramayan in Hindi”

  1. Pingback: सीता जन्म रहस्य और 2023 जानकी जयंती नवमी | Janaki Jayanti Date and Sita Janma Rahasya full story in hindi » GKPWALA.IN

  2. Pingback: कैसे पैदा हुए एक सो दो कौरव | Kaurava Birth full History In Hindi » GKPWALA.IN

  3. Pingback: भीम और हिडिम्बा के विवाह की कथा और घटोत्कच का बलिदान | Bheem Hidimba And Ghatotkach Full Story In Hindi » GKPWALA.IN

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights