उत्तर प्रदेश करेंट अफेयर्स 2024

GI टैग में उत्तर प्रदेश शीर्ष पर

छह नए उत्पादों के साथ, उत्तर प्रदेश ने भारत में सर्वाधिक 75 भौगोलिक संकेतक (Geographical Indication – GI) टैग वाले उत्पादों वाले राज्य के रूप में अपना स्थान बरकरार रखा है।

  • इसमें काशी की प्रसिद्ध ‘तिरंगी बर्फी’ शामिल है, जो एक तिरंगे रंग की मिठाई है जिसका व्यापार भारत छोड़ो आंदोलन में स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा एक बयान देने के लिये किया गया था।
  • उत्तर प्रदेश में प्रमाणन प्राप्त करने वाले अन्य उत्पादों में बनारस मेटल कास्टिंग क्राफ्ट, लखीमपुर खीरी थारू कढ़ाई, बरेली बेंत एवं बाँस शिल्प, बरेली ज़रदोज़ी शिल्प और पिलखुवा हैंड ब्लॉक प्रिंट टेक्सटाइल शामिल हैं।
  • 58 GI उत्पादों के साथ तमिलनाडु दूसरे स्थान पर है।

उत्तर प्रदेश के ज़िलों में भूजल स्तर में सुधार

  • नमामि गंगे एवं जलापूर्ति अनुभाग-3 की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार प्रयागराज समेत प्रदेश के 32 ज़िलों में भूजल स्तर में बढ़ोतरी हुई है। जिससे इन ज़िलों में क्रिटिकल ज़ोन की संख्या कम हो गई है।

BHU के SWAYAM कार्यक्रम में नए पाठ्यक्रम जोड़े गए

  • बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के संकाय सदस्यों ने 2024 सत्र के लिये स्वयं (SWAYAM) कार्यक्रम के लिये 15 नए पाठ्यक्रम विकसित किये हैं। पाठ्यक्रम विद्यार्थियों की आवश्यकताओं और अपेक्षाओं के अनुरूप विकसित किये गए हैं।
  • इन पाठ्यक्रमों में प्रबंधन, वाणिज्य, विज्ञान, चिकित्सा, सामाजिक विज्ञान, मानविकी और दर्शनशास्त्र जैसे विभिन्न विषय शामिल हैं। इन पाठ्यक्रमों की शुरुआत के साथ BHU ने पहली बार ऑनलाइन शिक्षा के क्षेत्र में प्रवेश किया है।

उत्तर प्रदेश में साइबर पुलिस स्टेशन

  • उत्तर प्रदेश सरकार संसदीय चुनाव के बाद 57 ज़िलों में साइबर पुलिस स्टेशन स्थापित करेगी, जिसमें प्रत्येक साइबर पुलिस स्टेशन में अधिकारियों और कर्मचारियों के लिये 25 पद होंगे।

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में चित्रकला प्रदर्शन

  • हाल ही में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के दृश्य कला संकाय (Faculty of Visual Arts) द्वारा चार दिवसीय सामूहिक चित्रकला प्रदर्शनी ‘योगसूत्र’ का आयोजन किया गया था।

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में चित्रकला प्रदर्शन

  • हाल ही में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के दृश्य कला संकाय (Faculty of Visual Arts) द्वारा चार दिवसीय सामूहिक चित्रकला प्रदर्शनी ‘योगसूत्र’ का आयोजन किया गया था।
  • प्रदर्शनी में पेंटिंग विभाग के चार छात्रों- जयदेव दास, नॉडी ज्यूडिथ गोम्ज़, फराज़ इमरान और निहारिका अहोना बरसात की कलात्मक प्रतिभाओं को प्रदर्शित किया गया है, जिसमें लगभग 25 पेंटिंग प्रदर्शित की गई हैं।

प्रयागराज में बनेगी दूसरी SSH लैब

प्रयागराज में जल्द ही दूसरा सेंटिनल सर्विलांस हॉस्पिटल लैब (SSH लैब) स्थापित किया जाने वाला है, जो डेंगू वायरस के निदान के लिये एक महत्त्वपूर्ण सुविधाकेंद्र होगा।

वर्तमान में, प्रयागराज ज़िले में केवल मोती लाल नेहरू (MLN) मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में स्थित एक SSH लैब है।

मैरून बेरेट सेरेमोनियल परेड

  • हाल ही में वायु सेना के विशेष बल ‘गरुड़’ कमांडो के प्रशिक्षण के सफल समापन को चिह्नित करने के लिये गरुड़ रेजिमेंटल ट्रेनिंग सेंटर (GRTC), वायु सेना स्टेशन चाँदीनगर, उत्तर प्रदेश में मरून बेरेट सेरेमोनियल परेड आयोजित की गई थी।
  • हाल ही में वायु सेना के विशेष बल ‘गरुड़’ कमांडो के प्रशिक्षण के सफल समापन को चिह्नित करने के लिये गरुड़ रेजिमेंटल ट्रेनिंग सेंटर (GRTC), वायु सेना स्टेशन चाँदीनगर, उत्तर प्रदेश में मरून बेरेट सेरेमोनियल परेड आयोजित की गई थी।

ट्रांसमिशन लाइन विस्तार में उत्तर प्रदेश शीर्ष पर

  • केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (CEA) के अनुसार, वित्त वर्ष 2024 में राज्य ट्रांसमिशन उपयोगिताओं द्वारा ट्रांसमिशन लाइन के विस्तार के मामले में उत्तर प्रदेश अग्रणी राज्य के रूप में उभरा है।

MYUVA योजन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री “मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (MYUVA)” योजना शुरू करने जा रहे हैं।

इसका उद्देश्य राज्य के युवाओं में उद्यमिता को बढ़ावा देना है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights