GKPWALA.IN

Desire to know everything

11. रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग , तमिलनाडु – Rameshwaram Temple Tamil Nadu

देश में दक्षिणी ज्योतिर्लिंग रूप में पूजा जाता है रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग यह ज्येातिर्लिंग तमिलनाडु के रामेश्वरम द्वीप पर स्थित है। माना जाता है कि भगवान राम ने रावण के वध के बाद इस ज्योतिर्लिंग की पूजा की थी। यह मंदिर समुद्र से घिरा हुआ है। दक्षिण के वाराणसी के रूप में लोकप्रिय रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग भारत में सबसे ज्यादा पूजा जाने वाला बारह ज्योतिर्लिंग मै से एक है। इस ज्योतिर्लिंग पर जाने वाले भक्त धनुषकोडि समुद्र तट पर भी जाते हैं, जहां से भगवान राम ने अपनी पत्नी को बचाने के लिए रामसेतु का निर्माण किया था। यह ज्योतिर्लिंग भी भारत के चार धामों में से एक है।

रामेश्वरम में दर्शन का समय- Darshan Timings Of Rameshwaram Temple In Hindi

मंदिर में दर्शन करने का समय सुबह 5 बजे से दोपहर 1 बजे तक होता है। इस मंदिर में आप रात 8 बजे तक ही दर्शन कर सकते हैं।

रामेश्वरम मंदिर कैसे पहुंचें – How To Travel Rameshwaram Temple In Hindi

अक्टूबर से अप्रैल तक का समय रामेश्वरम जाने के लिए अच्छा माना जाता है। इस समय यहां का मौसम बेहद अच्छा रहता है। रामेश्वरम में कोई एयरपोर्ट नहीं है, इसलिए आपको मदुरैई एयरपोर्ट तक जाना होगा। यहां से रामेश्वरम की दूरी 149 किमी है। आप ट्रेन से जा रहे हैं तो किसी भी प्रमुख रेलवे स्टेशन से आपको सीधे रामेश्वरम स्टेशन के लिए ट्रेन मिल जाएगी।

कब जा सकते हैं रामेश्वरम – When We Visit Rameshwaram In Hindi

रामेश्वरम तमिलनाडु का शहर है, गर्मियों के दौरान यहां का तापमान 27 डिग्री और 40 डिग्री रहता है इसलिए गर्मियों में यहां आने से बचना चाहिए। हां,  यहां औसतन बरसात होती है इसलिए आप बारिश के मौसम में रामेश्वरम की यात्रा कर सकते हैं। हालांकि सर्दियों में रामेश्वरम जाना ज्यादा बेस्ट है। चाहें तो आप अक्टूबर से मार्च के बीच रामेश्वरम जाने का प्लान बना सकते हैं, इस वक्त यहां का तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights