
मध्यप्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग का विशाल आध्यात्मिक महत्व है। यह ज्योतिर्लिंग मध्य भारत के लोकप्रिय बारह ज्योतिर्लिंग में से एक है। इस मंदिर के बारे में बताया जाता है कि मंदिर का निर्माण पांच साल के लड़के श्रीकर ने कराया था। कहा जाता है कि श्रीकर उज्जैन के राजा चंद्रसेन की भक्ति से काफी प्रेरित था। क्षिप्रा नदी के तट पर स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भारत के सात मुक्ति स्थलों के बीच बसा हुआ है।
महाकालेश्वर उज्जैन दर्शन का समय – Mahakaleshwar Temple Timings In Hindi
महाकालेश्वर मंदिर सुबह 4 बजे से रात के 11 बजे तक खुला रहता है। पर्यटक सुबह 8 बजे से 10 बजे तक, फिर 10:30 से शाम के 5 बजे तक महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर सकते हैं। इसके बाद शाम 6 से 7 बजे तक और फिर रात 8 से 11 बजे तक यहां आखिरी दर्शन किए जा सकते हैं।
महाकालेश्वर की भस्म आरती प्रमुख आकर्षण है। किस्मत वालों को ही ये आरती देखने को मिल पाती है। भस्म आरती काउंटर मंदिर के मेन गेट पर ही बना हुआ है। यहां सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आधार कार्ड दिखाकर एक फॉर्म लेना होगा। इस फॉर्म को भरकर इसके साथ आधार कार्ड की फोटो कॉपी लगाएं और सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक काउंटर पर जमा कर दें। भस्म आरती का चयन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होता है। जिसमें केवल 400 से 500 लोगों को ही एंट्री मिलती है।
अगर आप भस्म आरती के लिए चयनित हो गए हैं तो शाम 7 बजे तक आपके पास मैसेज आ जाएगा। इसके बाद शाम 7:30 बजे से 10 बजे के बीच मैसेज और ऑरिजनल आधार कार्ड दिखाकर आप भस्म आरती के टिकट ले सकते हैं। भस्म आरती के दौरान पुरूषों को धोती और महिलाओं को साड़ी पहनना जरूरी है। बता दें कि भस्म आरती सुबह 4 बजे शुरू होती है, जिसके लिए आपको कुछ देर पहले वहां पहुंचना पड़ता है।
कैसे पहुंचे महाकालेश्वर – How To Reach Mahakal Temple Ujjain In Hindi
उज्जैन महाकालेश्वर पहुंचने के लिए भारत के सभी प्रमुख शहरों से ट्रेनें मिल जाती हैं। जबकि अगर आप फ्लाइट से महाकालेश्वर जाना चाहते हैं तो आपको पहले इंदौर के देवी अहिल्याबाई एयरपोर्ट पर विजिट करना होगा। यहां से उज्जैन 60 किमी दूर है। फरवरी से मार्च का महीना महाकालेश्वर आने के लिए अच्छा माना जाता है।
कब जाएं महाकालेश्वर – Best Season To Visit Mahakaleshwar Mandir In Hindi
महाकाल के दर्शन करने के लिए सर्दियों का समय सबसे अच्छा है, क्योंकि साल के इस समय के दौरान यहां का मौसम हल्का और सुखद होता है। नवंबर से फरवरी के समय तापमान 3 डिग्री रहता है और 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है।
Leave a Reply