GKPWALA.IN

Desire to know everything

9. ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, मप्र – Omkareshwar Mandir, Khandwa, Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश में इंदौर के पास स्थित ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग भारत के सबसे पवित्र स्थानों में से एक है। 12 ज्योतिर्लिंग मै से मध्यप्रदेश मै 2 ज्योतिर्लिंग स्त्रीर है यहां नर्मदा नदी बहती है और नदी के बहने से पहाड़ी के चारों ओर ओम का आकार बनता है। यह ज्योर्तिलिंग असल में ओम का आकार लिए हुए है, यही वजह है कि इसे ओंकारेश्वर नाम से जाना जाता है। ओंकारेश्वर मंदिर का एक पौराणिक महत्व भी है। लोगों का मानना है कि एक बार देवता और दानवों के बीच युद्ध हुआ और देवताओं ने भगवान शिव से जीत की प्रार्थना की। प्रार्थना से संतुष्ट होकर भगवान शिव यहां ओंकारेश्वर के रूप में प्रकट हुए और देवताओं को बुराई पर जीत दिलाकर उनकी मदद की।

ओंकारेश्वर में दर्शन का समय- Omkareshwar Temple Timings In Hindi

ओंकारेश्वर में दर्शन करने का समय सुबह 5 बजे से रात के 10 बजे तक होता है। सुबह के दर्शन आप सुबह 5:30 बजे से दोपहर 12:20 तक और शाम के दर्शन 4 से रात 8:30 बजे तक कर सकते हैं।

ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग कैसे पहुंचे – How To Reach Omkareshwar In Hindi

ओंकारेश्वर जाने के लिए पहले आपको इंदौर जाना होगा। इंदौर से ओंकारेश्वर की दूरी मात्र 80 किमी है। अगर आप अपनी कार या बस से जा रहे हैं तो खंडवा रोड पर बड़वाह और मोरटक्कर के रास्ते होते हुए लगभग ढाई घंटे में ओंकारेश्वर पहुंच जाएंगे। ओंकारेश्वर के लिए इंदौर से भी बसें मिल जाती हैं। सुबह 8:15 बजे यहां से मप्र पर्यटन की एसी बस में आप जा सकते हैं, जिसका किराया मात्र 80 रूपए रखा गया है। एसी बस में एडवांस बुकिंग करा लेंगे तो जल्दी सीट मिल जाएगी। वहीं अगर आप ट्रेन से ओंकारेश्वर जा रहे हैं तो ओंकारेश्वर रोड स्टेशन पर उतरना होगा। यहां से मंदिर की दूरी 13 किमी है। मंदिर तक पहुंचने के लिए आप कोई भी साधन ले सकते हैं।

ओंकारेश्वर मंदिर जाने का सही समय – Best Time To Visit Omkareshwar Temple In Hindi

मप्र के खंडवा जिले में स्थित होने के कारण यहां सर्दी और गर्मी दोनों ही बहुत ज्यादा पड़ती है, इसलिए ओंकारेश्वर जाने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च का है। इस दौरान आपकी यात्रा सार्थक होती है और आप शांति से मंदिर में ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights