देश के सबसे ज्यादा पूजे जाने वाले ज्योतिर्लिंग में से एक है वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग भी हिंदू धर्म के सती के 52 शक्तिपीठों मै से एक है। पौराणिक कथाओं और 12 ज्योतिर्लिंग कहानी के अनुसार यहां रावण ने वर्षों तक शिव की अराधना की थी और शिव को लंका में आमंत्रित कया था। शिव ने शिवलिंग के रूप में खुद को रावण को सौंपा और कहा कि लंका के पहुंचने तक ये शिवलिंग नीचे नहीं गिरना चाहिए, लेकिन रावण ने भगवान शिव की अवज्ञा की और लंका पहुंचने से पहले ही शिवलिंग उनके हाथों से नीचे गिर गया। जहां ये शिवलिंग गिरा वहीं भगवान शिव देवघर में वैद्यनाथ के रूप में निवास करने लगे। सावन के महीने में यहां ज्यादा पदयात्रा होती हैं, लोगों का मानना है कि यहां भगवान शिव की आराधना करने से सभी दुखों से मुक्ति मिलती है।
वैद्यनाथ मंदिर में दर्शन का समय- Baidyanath Temple Timing In Hindi
वैद्यनाथ मंदिर सुबह 4 बजे से दोपहर साढ़े तीन बजे तक दर्शन के लिए खुला रहता है। वहीं शाम को 6 से रात 9 बजे तक यहां ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए जा सकते हैं। शिवरात्रि के समय मंदिर में दर्शन का समय बदल दिया जाता है।
कैसे पहुंचे वैद्यनाथ- How To Reach Baidyanath Temple In Hindi
देवघर से नजदीकी रेलवे स्टेशन वैद्यनाथ धाम है, जो शहर से 7 किमी दूर है। जसीडीह जंक्शन देवघर से 7 किमी दूर है और यह दिल्ली-हावड़ा मार्ग पर स्थित है। यह स्टेशन देश के प्रमुख शहरों से भी जुड़ा हुआ है। अगर आप फ्लाइट से जा रहे हैं तो आपको पहले पटना एयरपोर्ट पर उतरना होगा। यहां से वैद्यनाथ धाम की दूरी 252 किमी है। मंदिर तक पहुंचने के लिए आपको करीब 5 घंटे लगेंगे जिसके लिए आप कार या टैक्सी हायर कर सकते हैं।
कब जाएं वैद्यनाथ- Best Time To Visit Baidyanath Temple In Hindi
अक्टूबर से शुरू होकर सर्दियों का मौसम देवघर की यात्रा करने के लिए उचित समय है। इस समय यहां की जलवायु सुखद और परिवेश बहुत प्यारा होता है। यह यात्रियों के लिए पीक सीजन भी है।
Leave a Reply