GKPWALA.IN

Desire to know everything

4. त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग नाशिक – Trimbakeshwar Jyotirlinga Nashik, Maharashtra

त्रयंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग महाराष्ट्र के पांच ज्योतिर्लिंग मै से दूसरा ज्योतिर्लिंग और भारत के १२ ज्योतिर्लिंग मै से तीसरा ज्योतिर्लिंग हैं। त्रयंबकेश्वर मंदिर नासिक जिले से 25 किमी की दूरी पर ब्रह्मगिरी पर्वत के पास स्थित है। ये पर्वत गोदावरी नदी के उद्गम स्थल के रूप में जाना जाता है, जिसे गौतमी गंगा भी कहा जाता है। शिव पुराण के अनुसार गोदावरी नदी और गौतमी ऋषि ने भगवान शिव से यहां निवास करने की विनती की थी इसलिए यहां भगवान शिव त्रयंबकेश्वर के रूप में प्रकट हुए। इस ज्योतिर्लिंग का सबसे अनोखा हिस्सा इसका आकार है। एक तीर्थस्थल के बजाए यहां एक खंभा है, जिसमें तीन खंभे हैं। ये तीन खंभे सबसे शक्तिशाली और आधिकारक देवताओं ब्रह्मा, विष्णु और महेश का प्रतिनिधित्व करते हैं।

त्रयंबकेश्वर में दर्शन का समय- Trimbakeshwar Temple Timings In Hindi

त्रयंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग में आप सुबह 5:30 बजे से रात 9 बजे तक दर्शन कर सकते हैं। यहां आम दिनों में ज्योतिर्लिंग के दर्शन जल्दी हो जाते हैं, लेकिन शिवरात्रि और सावन के महीने में ज्योतिर्लिंग के दर्शन पांच से छह घंटे में ही हो पाते हैं। इसलिए अगर सावन और शिवरात्रि के दौरान आप त्रयंबकेश्वर जाएं तो जल्द सुबह लाईन में लग जाएं, दर्शन जल्दी हो जाएंगे।

कैसे पहुंचे त्रयंबकेश्वर शिव मंदिर- How To Reach Trimbakeshwar Temple In Hindi

ट्रेन से त्रयबंकेश्वर पहुचंने के लिए पहले आपको नासिक स्टेशन तक जाना होगा। यहां से आप टैक्सी या कार हायर करके त्रयंबकेश्वर पहुंच सकते हैं। वहीं अगर आप फ्लाइट से त्रयंबकेश्वर जा रहे हैं तो पहले आपको मुंबई ऐयरपोर्ट तक जाना होगा। मुंबई एयरपोर्ट से त्रयंबकेश्वर की दूरी 200 किमी है।

त्रयंबकेश्वर मंदिर नासिक जाने का सही समय- Best Time To Visit Trimbakeshwar Shiva Temple In Hindi

त्रयंबकेश्वर की यात्रा करने का सही समय अक्टूबर से मार्च का महीने है, क्योंकि इस दौरान यहां का मौसम बहुत अच्छा होता है। इस समय यहां न ज्यादा ठंड रहती है और न ही गर्मी। आप आराम से ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights