नागेश्वर ज्योतिर्लिंग का मंदिर गोमती द्वारका और बैत द्वारका के बीच गुजरात में सौराष्ट्र के तट पर स्थित है। नागेश्वर ज्योतिर्लिंग सभी 12 ज्योतिर्लिंग मै से सब से लोकप्रिय ज्योतिर्लिंग है। नागेश्वर ज्योतिर्लिंग की कथा के अनुसार नागेश्वर को इस धरती का सबसे शक्तिशाली 12 ज्योतिर्लिंग मै से एक माना गया है, जो सभी प्रकार के जहरों के संरक्षण का प्रतीक है। भूमिगत गृभग्रह में स्थित नागेश्वर महादेव के पवित्र मंदिर में आशीर्वाद लेने हजारों भक्त हर साल यहां पहुंचते हैं। नागेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में 25 मीटर ऊंची भगवान शिव की प्रतिमा , बड़े बगीचे और नीले सागर का अबाधित दृश्य पयर्टकों को मोहित कर देता है।
नागेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर समय – Nageshwar Jyotirlinga Temple Timings In Hindi
नागेश्वर मंदिर के पट हर सुबह 5 बजे से रात 9 बजे तक खुले रहते हैं। भक्त सुबह 6 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और शाम को 5 से रात 9 बजे तक नागेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर सकते हैं। गृभग्रह में बने इस ज्योतिर्लिंग के दर्शन से पहले पुरूषों को दूसरे वस्त्र धारण करने पड़ते हैं, जो उन्हें मंदिर में ही उपलब्ध कराए जाते हैं।
कैसे पहुंचे नागेश्वर ज्योतिर्लिंग गुजरात – How To Reach Nageshwar Jyotirlinga In Hindi
नागेश्वर पहुचंने के लिए सबसे पहले ट्रेन से आपको द्वारिका जाना होगा और अगर फ्लाइट से जा रहे हैं तो पहले आपको जामनगर जाना होगा, यहां हवाई अड्डे से द्वारका नजदीक है। द्वारका से नागेश्वर की दूरी मात्र 24 मिनट की है। द्वारका पहुंचने के बाद आप आसानी से ऑटो रिक्शा और कैब के जरिए यहां पहुंच सकते हैं। और सोमनाथ से नागेश्वर की दूरी 263 किमी की हैं।
नागेश्वर ज्योतिर्लिंग दर्शन का सही समय – Best Time To Visit Nageshwar Temple In Hindi
नागेश्वर ज्योतिर्लिंग दर्शन करने के लिए सर्दियों के दिन उपयुक्त होते हैं। यानि की अक्टूबर से फरवरी के बीच आप नागेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए जा सकते हैं। यहां का मौसम ठंडी हवाओं के साथ काफी सुखद रहता है।
Leave a Reply