GKPWALA.IN

Desire to know everything

उत्तर प्रदेश करेंट अफेयर्स क्विज 2024 Up current affairs quiz part 1

प्रश्न1. उत्तर प्रदेश के किस जनपद में राज्य का पहला महिला सैन्य स्कूल खोला जाएगा?

उत्तर: मथुर

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में राज्य का पहला महिला सैन्य स्कूल खोला जाएगा। यह प्रदेश का पहला सैनिक स्कूल होगा जहां सिर्फ लड़कियों को प्रवेश मिलेगा। देश में अभी पांच महिला सैन्य स्कूल थे, इनमें उत्तराखंड के घोराकल, आंध्र प्रदेश के कालीकिरी, महाराष्ट्र के चंद्रपुर का महिला सैनिक स्कूल कर्नाटक के कोडागु और बीजापुर शामिल है। अब यूपी में छठवां महिला सैन्य स्कूल साध्वी ऋतम्भरा के वात्सल्य ग्राम वृंदावन में खुलने जा रहा है।

प्रश्न2. उत्तर प्रदेश के किस प्रौद्योगिकी संस्थान द्वारा नारकोंडम के पास तेल और गैस की खोज की गई है?

उत्तर:कानपुर

IIT, कानपुर के पृथ्वी विज्ञान विभाग के पीएचडी छात्र हर्षद श्रीवास्तव के शोध में नारकोंडम द्वीप के पास तेल और गैस के संकेत मिले हैं।

प्रश्न3. उत्तर प्रदेश सरकार ने किस जिले में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा फिश मार्केट खोलने का निर्णय लिया है?

उत्तर:मुरादाबाद

फिश मार्केट उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में बनाया जाएगा। 2.125 हेक्टेयर भूमि में 50 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला यह तीन मंजिला आधुनिक मछली केंद्र पूरी तरह वातानुकूलित रहेगा। एशिया का पहला आधुनिक फिश मार्केट उत्तर प्रदेश के ही चंदौली ज़िले में बना है।

प्रश्न4. उत्तर प्रदेश के किस औद्योगिक विकास प्राधिकरण में कपिला कृषि उद्योग कंपनी द्वारा 100 करोड़ का निवेश किया जाएगा?

उत्तर.. गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण

  • इस निवेश से गोरखपुर में कृषि विकास एवं रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।

प्रश्न5. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किस जिले से गरम भोजन योजना का शुभारंभ किया है?

* उत्तर: अयोध्या

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या से हॉट कुक्ड मील योजना का शुभारंभ किया। 3 से 6 वर्ष के बच्चों को इस योजना का लाभ मिलेगा। आंगनबाड़ी स्तर पर इस योजना का संचालन किया जाएगा। उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में आंगनबाड़ी में बच्चों को पका भोजन दिया जाएगा।

प्रश्न6. हाल ही में उत्तर प्रदेश राज्य के किस जनपद में भारत के पहले पूर्ण बालिका सैनिक स्कूल का उद्घाटन किया गया है?

  • उत्तर: मथुरा
  • राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश में मथुरा के वृन्दावन में बालिकाओं के लिए पहले पूर्ण सैनिक स्कूल का उद्घाटन किया।
  • सैनिक स्कूल सोसायटी (एसएसएस), सोसायटी पंजीकरण अधिनियम 1860 के तहत पंजीकृत संस्था है।
  • भारत की पहली महिला शिक्षक- सावित्रीबाई फुल

प्रश्न7. हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आपदा की पूर्व चेतावनी के लिए राहत वाणी केन्द्र की स्थापना किस जनपद में की गई है?

  • उत्तर: लखनऊ
  • उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आपदा की पूर्व चेतावनी के लिए लखनऊ में राहत वाणी केन्द्र की स्थापना की गई है।
  • इसके सूचना तंत्र के माध्यम से लोगों को घटित होने वाली प्राकृतिक आपदाओं के बारे में समय से पहले जानकारमिल जायेगी। इससे लोग समय रहते सचेत हो जाएंगे और जरूरी बचाव का काम कर सकेंगे।

प्रश्न8. उत्तर प्रदेश के किस जनपद में प्रदेश का पहला मिलेट सेंटर खोले जाने का निर्णय लिया गया है?

  • उत्तर: कानपुर

प्रश्न9. हाल ही में पुलिस व्हाट्सएप चैनल लांच करने वाला देश का प्रथम राज्य कौन-सा है?

  • उत्तर: उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा पूरे देश में सर्वप्रथम मुख्यालय एवं समस्त जनपदों के व्हाट्सएप चैनल लाँच किये गये हैं।
  • उत्तर प्रदेश पुलिस का नारा – ”सुरक्षा आपकी, संकल्प हमारा”

प्रश्न10. उत्तर प्रदेश राज्य के किस जनपद में भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) स्थित है?

  • उत्तर: बरेली
  • भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान उत्तर प्रदेश राज्य के बरेली जिले में इज्जतनगर में स्थित है। आईवीआरआई की स्थापना 1889 में हुई थी।

विश्व इकोनामी फॉर्म (डब्ल्यूईएफ) में पहली बार उत्तर प्रदेश की किस योजना को पवेलियन के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा?

  • उत्तर: एक जिला एक उत्पाद योजन
  • एक जनपद एक उत्पाद योजना का उद्देश्य उत्तर प्रदेश के 75 जनपदों में विशिष्ट पारंपरिक उत्पाद औद्योगिक केंद्रों की स्थापना कर उन पारंपरिक उद्योगों का विस्तार करना है जो राज्य के संबंधित जनपदों के पर्याय हों।

प्रश्न12. चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर 51 फीट की प्रतिमा का अनावरण उत्तर प्रदेश के किस जिले में किया गया है?

  • उत्तर: मुरादाबाद
  • उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 51 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया गया।
  • चौधरी चरण सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में हर साल 23 दिसंबर को राष्ट्रीय किसान दिवस मनाया जाता है।

प्रश्न13. उत्तर प्रदेश के निम्न में से किस जनपद में ‘मसान होली’ का आयोजन किया गया है?

  • उत्तर:वाराणसी

प्रश्न14. उत्तर प्रदेश के किस शहर में राज्य का सबसे बड़ा प्लास्टिक कचरे से ईंधन बनाने वाला प्लांट लगाया जाएगा?

  • उत्तर:  अयोध्या
  • उत्तर भारत का पहला सबसे बड़ा प्लास्टिक से ईंधन बनाने वाला प्लांट अयोध्या में लगाया जाएगा। इस संयंत्र में रोजाना 20 टन प्लास्टिक कचरे का निस्तारण करने के लिए दो रिएक्टर लगाए जाएंगे।

प्रश्न15. उत्तर प्रदेश के किस टाइगर रिजर्व को ट्रांसफॉर्मेटिव सस्टेनेबल टूरिज्म पोटेंशियल के लिए कैलाश सांखला पुरस्कार दिया गया है?

  • उत्तर: पीलीभीत टाइगर रिजर
  • पीलीभीत टाइगर रिजर्व को ट्रांसफार्मेटिव सस्टेनेबल टूरिज्म पोटेंशियल के लिए ‘कैलाश सांखला पुरस्कार दिया गया है ।
  • यह पुरस्कार बाघों के आवासों के संरक्षण और स्थानीय समुदाय के समर्थन से एकीकृत वन्यजीव पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए दिया गया।

प्रश्न16. उत्तर प्रदेश के किस जिले का नमो घाट जल, थल और नभ से जुड़ने वाला देश का पहला घाट बन गया है?

  • उत्तर:  वाराणसी
  • नमो घाट देश में जल, थल और नभ परिवहन की सेवा देने वाला देश का पहला घाट होगा। वाराणसी में आस्था, पर्यटन और रोजगार के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर का नमो (खिड़किया) घाट बन कर तैयार हो गया है।

प्रश्न17. भारत के किस राज्य को अंतर्देशीय मछली पालन (मैदानी क्षेत्र) में पहला स्थान दिया गया है?

  • उत्तर: उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश ने अंतर्देशीय मछली पालन-मैदानी क्षेत्र में पूरे देश में पहला स्थान प्राप्त किया है। पहले प्रदेश के 12 जिलों की नदियों में छोटी मछलियां छोड़ी जाती थीं, वहीं वर्तमान में 68 जिलों की नदियों में छोटी मछलियां छोड़ी जा रही ह

प्रश्न18. हाल ही में किए गए सर्वे के अनुसार महिला नेतृत्व वाले स्टार्टअप की संख्या के मामले में गौतम बुद्ध नगर देश में किस स्थान पर है?

  • उत्तर: आठवां
  • महिला नेतृत्व वाले स्टार्टअप की संख्या के मामले में गौतम बुद्ध नगर देश में आठवें स्थान पर है।
  • बेंगलुरु महिला नेतृत्व वाले स्टार्टअप की सूची में शीर्ष पर है, जहां 1,783 महिला नेतृत्व वाले स्टार्टअप हैं, जो उद्यमिता में लिंग विविधता के लिए अग्रणी है।
  • भारत में महिलाओं के नेतृत्व वाले प्रमुख स्टार्टअप में ज़ोमैटो, बायजू, ऑफबिजनेस, अपस्टॉक्स, लेंसकार्ट और ओपन शामिल हैं।

प्रश्न19. हाल ही में किस राज्य ने पहली बार सालाना सॉफ्टवेयर निर्यात में 40 हजार करोड रुपए के आंकड़े को पार किया है?

  • उत्तर:  उत्तर प्रदेश

प्रश्न20. पूर्वी उत्तर प्रदेश की पहली केबल कार सेवा निम्नलिखित में से किस जनपद में प्रारंभ हुई?

  •   उत्तर:  मिर्जापुर

प्रश्न21. उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान की स्थापना कब की गई?

  • उत्तर: वर्ष 1976
  • 30 दिसंबर 1976 को उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान की स्थापना हुई थी, जिसमें तत्कालीन हिंदी समिति, उप्र हिंदी ग्रंथ अकादमी एवं शासन की कतिपय अन्य योजनाओं का एकीकरण किया गया था।
  • यह उत्तर प्रदेश सरकार के भाषा विभाग के अधीन है।

प्रश्न22. उत्तर प्रदेश के किस जिले में ब्रज राज उत्सव-2023 का आयोजन किया जा रहा है?

  •   उत्तर :  मथुरा
  • 14 नवंबर से 27 नवंबर तक धौली प्याऊ मार्ग स्थित रेलवे मैदान पर ब्रज राज उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। ब्रज राज उत्सव का आयोजन यूपी ब्रज तीर्थ विकास परिषद, यूपी पर्यटन एवं संस्कृति विभाग, जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है।

प्रश्न23. उत्तर प्रदेश के किस शहर में सोलर पावर प्लांट से 10 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जाएगा?

  • उत्तर:  अयोध्या

प्रश्न24. उत्तर प्रदेश उत्तर:के किस जिले में बनारस की तर्ज पर राज्य का चौथा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा?

  • उत्तर: अलीगढ़
  • ग्रेटर अलीगढ़ में इंटरनेशनल स्तर का स्पोर्ट्स स्टेडियम बनारस की तर्ज पर बनेगा।

प्रश्न25. हाल ही में किस राज्य सरकार ने ड्रोन प्रचालन सुरक्षा नीति 2023 को मंजूरी दी है?

  • उत्तर: उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश में अब फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के शौकीन लोग ड्रोन को अपनी मर्जी से नहीं उड़ा सकेंगे। सरकार ड्रोन उड़ाने के लिए पॉलिसी ला रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights